रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

बुधवार की बड़ी खबरें 

बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में गिरी

सक्ती जिले में बच्चों से भरी स्कूल वाहन सोन नदी में पलट गई। वाहन में 15 बच्चे सवार थे। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्चे हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव के प्राइवेट स्कूल के हैं। जिले में ज्यादातर स्कूल बसों की हालत खराब है। 

बालोद में डॉक्टर्स-स्टाफ एक दिवसीय हड़ताल पर

बालोद जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल के ओपीडी बंद रहेगें। डॉक्टर-नर्स और सभी स्वास्थ्यकर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। कुछ दिन पहले मरीज के परिजनों द्वारा डॉक्टरों और स्वास्थ्य केन्द्र स्टाफ के साथ हुए बदसलूकी के विरोध में डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मोर्चा खोला है। 

राष्ट्रीय किसान मेला का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कृषि विश्वविद्यालय में एग्री कार्नीवाल-2024 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम साय ‘राष्ट्रीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी’ का शुभारंभ करेंगे। क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024 के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।