CG की बड़ी खबरें : रायपुर दक्षिण उपचुनाव में धीमा मतदान, जशपुर में 'माटी के वीर' पदयात्रा, एंट्री वसूलते पुलिस का वीडियो देखिए

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।जनजातीय गौरव दिवस पर आज जशपुर में पदयात्रा होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

बुधवार की बड़ी खबरें

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 39.23% मतदान

मतदान के लिए बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ पहुंचे। दोपहर 3 बजे तक 39.23% मतदान हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनीने वोटिंग की। वहीं अश्विनी नगर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोटिंग की। पढ़िए पूरी खबर...

'माटी के वीर' पदयात्रा का समापन

छत्तीसगढ़ के जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा माटी के वीर पदयात्रा का समापन हो गया है। जहां केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की अगुवाई में 7 KM की दूरी तय कर पदयात्रा रणजीत स्टेडियम पहुंची। समापन के दौरान मंच सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री रामविचार नेताम और मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद थे। पढ़िए पूरी खबर...

एंट्री वसूलते पुलिस का वीडियो देखिए

छत्तीसगढ़ के गीदम-जगदलपुर नेशनल हाईवे 63 पर परपा थाने की पुलिस आपको थाना क्षेत्र की सरहद को ओवरलोड, बिना दस्तावेजों और गैर कानूनी तरीके से पार करने की छूट दे देगी। पुलिस ने वाहनों में गड़बड़ी करने की छूट देने के लिए बाकायदा स्टीकर बना रख है, जिसकी कीमत 300 रुपये है। पढ़िए पूरी खबर...

34वीं राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता

बिलासपुर जिले में 34वीं राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मलखंभ फैडरेशन आफ इंडिया के मार्गदर्शन में 14 से 18 नवंबर तक बी आर यादव इनडोर खेल परिसर बहतराई होगा। जूनियर बालक- बालिका और 37 वीं सीनियर महिला- पुरूष राष्ट्रीय मलखंभ प्रतियोगिता में देशभर के 600 खिलाड़ी और 100 अधिकारी निर्णायक भाग ले रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story