CG की बड़ी खबरें : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला हादसे का शिकार, नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, धड़ल्ले से हो रहा अवैध रेत खनन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
रविवार की बड़ी ख़बरें
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला हादसे का शिकार
छत्तीसगढ़ के राजनैतिक गलियारे में दुर्घटनाओं का दौर जारी है। जहां कृषि मंत्री रामविचार नेताम के एक्सीडेंट के बाद रविवार को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की गाड़ी भी हादसे का शिकार हो गई। जहां उनके काफिले की लगभग 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जाता है कि, ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मंत्री और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राजपुर थाना क्षेत्र की यह घटना है। पढ़िए पूरी खबर...
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम
छत्तीसगढ़ के कोंटा में सुरक्षाबल के जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। एरिया डोमिनेशन के दौरान जवानों ने IED बरामद कर डिफ्यूज किया। नक्सलियों ने जवानों को मारने के इरादे से IED बिछाया था। वहीं IED की चपेट में आने से एक DRG जवान घायल हो गया है। यह पूरी घटना चिंतलनार थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर...
धड़ल्ले से हो रहा अवैध रेत खनन
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रेत तस्कर नए- नए तरीके इजात कर अवैध खुदाई और धड़ल्ले से परिवहन कर रहे हैं। ताजा मामला लवन कसडोल ब्लाक के चांगेरी, तूरमा से आया है। जहां रेत तस्कर ट्रैक्टर मालिकों से मिलकर नदी के अंदर से रेत निकलवा कर 500 मीटर दूर किनारे में डंप करवा रहे हैं और वही रेत चैन माउंटेन के माध्यम से हाइवा में लोड कर बाजार में ऊंचे कीमत पर बेच रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...
श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया। इस दौरान लेजर शो और आतिशबाजी के साथ ही विकास दीप महोत्सव का जश्न मनाया गया। इस मौके पर 10 हजार दीपक अरपा नदी में छोड़े गए। महोत्सव के लिए अरपा के दोनों पुलों को आकर्षक लाइट से सजाया गया था। पढ़िए पूरी खबर...
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों पर था चालीस लाख का इनाम
कोंटा ब्लॉक के भेजी थाना क्षेत्र के भंडारपदर इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता के बाद सभी 10 नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। दक्षिण बस्तर डिविजन मिलिट्री इंचार्ज मड़कम मासा सहित 2 डीव्हीसीएम, 3 एसीएम, 4 पीएलजीए के नक्सली सहित 10 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए थे। पढ़िए पूरी खबर...
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS