CG की संक्षिप्त खबरें [5 April] : चैत्र नवरात्र पर्व का आठवां दिन, बस्तर दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री शाह 

चैत्र नवरात्र पर्व का आज आठवां दिन है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे शनिवार को बस्तर दौरे पर रहेंगे।;

Update:2025-04-05 09:36 IST
आज की बड़ी खबरेंcg latest news
  • whatsapp icon

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

चैत्र नवरात्र पर्व का आठवां दिन

चैत्र नवरात्र पर्व का आज आठवां दिन है। आज माता महागौरी की पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कई मंदिरों में आज हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया है। 

बस्तर दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री शाह 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज सुबह 11 बजे रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी का दर्शन करेंगे। मंदिर दर्शन के बाद बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। बस्तर में जवानों से भी मुलाकात करेंगे। शाम 4:15 में जगदलपुर से रायपुर आएंगे। रायपुर के निजी होटल में बड़ी प्रशासनिक बैठक करेंगे। रात 8 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय भी गृहमंत्री के साथ दंतेवाड़ा जाएंगे। 

Similar News