CG की संक्षिप्त खबरें [9 April] : कई कार्यकर्मों में शामिल होंगे सीएम साय, भाजपा की मैराथन बैठकें, प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का दूसरा दिन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री लेंगे विभागों की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री लगातार अलग-अलग विभागों की समीक्षा कर रहें हैं। आज गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। मंत्रालय में बैठक होगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था समेत नक्सल मोर्चे पर रणनीति और योजनाओं पर चर्चा होगी।
भाजपा की मैराथन बैठकें
भाजपा की आज से कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मैराथन बैठकें होंगी। BJP के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रभारी नितिन नबीन बैठक लेंगे। निगम-मंडल, बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। BJP महापौर और सभापति के साथ भी बैठक करेंगे। साथ ही पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का दूसरा दिन
रायपुर प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का आज दूसरा दिन है। तीन चरणों में आयोजन हो रहा है। जनता की परेशानियों का निराकरण होगा। जनकल्याणकारी योजनाओं पर संवाद और समीक्षा होगा। जनसमस्या निवारण के लिए समाधान शिविर लगेंगे। 8 से 11 अप्रैल तक लोगों से आवेदन लिए जाएंगे। दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण होगा। 5 से 31 मई तीसरे चरण में समाधान शिविर का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य सचिव समाधान शिविरों में शामिल होंगे। समीक्षा बैठकें और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होंगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS