CG की संक्षिप्त खबरें [15  April] : सीएम साय का दो दिवसीय बस्तर दौरा, पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस अनिवार्यता ख़त्म 

cg news today
X
CG की संक्षिप्त खबरें [15 April]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे जहां पर वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्तर पर  पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस अनिवार्यता को ख़त्म कर दी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

मंगलवार की संक्षिप्त खबरें

सीएम साय का बस्तर दौरा : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। सीएम साय 1.15 पर रायपुर हेलीपैड से जगदलपुर जाएंगे। इसके बाद वे 2.30 बजे मोर दुआर साय सरकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही PM आवास योजना सर्वे महाअभियान और 3 बजे बस्तर विकास पर परिचर्चा कार्यक्रम में सिरकत करेंगे। इसके बाद 7.30 बजे स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वहीं सीएम साय जगदलपुर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

बिना लाइसेंस के खुलेगा पेट्रोल पंप : पेट्रोल पंप खोलने के लिए अब लाइसेंस नहीं लेना होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्तर पर लाइसेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दी है। व्यवसायियों को केंद्रीय पेट्रोलियम अधिनियम के नियमों का पालन करना होगा। कम कागजी कार्रवाई से एक ही स्तर में पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति मिलेगी। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने को बढ़ावा मिलेगा। राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने छत्तीसगढ़ सरकार ने कदम उठाया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story