CG की संक्षिप्त खबरें [21 April] : दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री साय, सीएम हाउस का घेराव करेगी कांग्रेस 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं। कांग्रेस आज सीएम हाउस का घेराव करेगी। प्रदेश में बढ़ते अपराध की घटनाओं का विरोध करेगी।;

Update:2025-04-21 09:28 IST
आज की बड़ी खबरेंCG LATEST NEWS
  • whatsapp icon

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री साय 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं। वहां पर वे केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लेकर बैठक हो सकती है। 

सीएम हाउस का घेराव करेगी कांग्रेस 

कांग्रेस आज सीएम हाउस का घेराव करेगी। प्रदेश में बढ़ते अपराध की घटनाओं का विरोध करेगी। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में घेराव कार्यक्रम होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीएम हाउस का घेराव करेंगे। बड़ी संख्या में प्रदेशभर से घेराव कार्यक्रम में कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

Similar News