CG की संक्षिप्त खबरें [22 April] : सीएम विष्णुदेव साय करेंगे मैराथन बैठक, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
मंगलवार की संक्षिप्त खबरें
सीएम विष्णुदेव साय करेंगे मैराथन बैठक : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मंत्रालय में अलग- अलग विभागों की समीक्षा करेंगे। दोपहर में लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सीएम साय गृह विभाग में आवास आबंटन पर बैठक करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक : कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। साथ ही कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड, जरिता लेटफ़्लांग, एस संपत समेत कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित होंगे। बैठक में आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा होगी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का छत्तीसगढ़ दौरा : मध्यप्रदेश में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगे। इस दौरान आज कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कांग्रेस करेगी प्रेसवार्ता : कांग्रेस आज प्रेस कांफ्रेंस करेगी। इस दौरान एआईसीसी सोशल मीडिया डिपार्टमेंट चेयरपर्सन व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत मीडिया को संबोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता प्रेसवार्ता में मौजूद होंगे। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर जानकारी दे सकती है। वक्फ कानून पर भी चर्चा संभावित है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS