रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। देवघर पहुंचकर बाबा वैद्यनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद एक्सक्लूसिव गार्डन देवघर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। फिर झारखंड के ही दुमका में बूथ लेवल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

बीजेपी महापंचायत सम्मेलन : रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में बीजेपी महापंचायत सम्मेलन का आयोजन करेगी। प्रदेश स्तरीय पंचायत सम्मेलन का आज आयोजन होगा। केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल शामिल होंगे। सीएम विष्णु देव साय और मंत्री मंडल के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन के जरिए बीजेपी ग्रामीण वोटर्स को साधेगी।11 हजार 6 सौ 35 पंचायतों के सदस्य को आमंत्रित किया गया है। 3 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले पंचायतों में ‘महतारी सदन’ बनाएंगे। पंचायत स्तरीय चुनाव प्रक्रिया संशोधन पर सुझाव मागेंगे।

मुख्यमंत्री निवास का घेराव : युवा कांग्रेस आज ‘रोजगार दो, न्याय दो’ नारे के साथ विरोध प्रदर्शन करेगी। 5 हजार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। बूढ़ा तालाब धरना स्थल से प्रदर्शन शुरू होगा। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास बीवी भी शामिल होंगे।

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम 6 बजे दिल्ली में बैठक होगी। बीजेपी CEC की बैठक में हरियाणा की टिकटों पर भी चर्चा होगी। हरियाणा के बीजेपी उम्मीदवारों के नाम पर CEC  की मुहर लगेगी।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक : छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। छत्तीसगढ़ के 5 सीटों पर निर्णय लिया जाएगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज दिल्ली जाएंगे। कांग्रेस अब तक 6 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। 

डिप्टी सीएम अरूण साव बिलासपुर दौरे पर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बिलासपुर के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।  सुबह 11.30 बजे बिलासपुर में आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद दोपहर 12.25 बजे कलेक्ट्रेट के अधिकारियों की बैठक लेंगे। शाम 4.20 बजे महिला हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इसके बाद रघुराज सिंह स्टेडियम, बिलासपुर के अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी शिरकत करेंगे।