अनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली : हादसे में चालक की मौत, पुल के दोनों किनारों पर नहीं है सुरक्षा की व्यवस्था

Kota, BilaspurNews, Chhattisgarh News, Accident News, Belgahna police
X
सरगोंड़ नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
बिलासपुर जिले के सरगोंड़ नदी में एक ट्रैक्टर -ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी गई। जिससे चालक की मौत हो गई। 

प्रेम सोमवंशी-कोटा। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरगोंड़ नदी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी गई। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बेलगहना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चालक का नाम मोनू धुर्वे पिता पूर्व सरपंच रामलाल धुर्वे है। वह ग्राम पंचायत मोहली का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, मोनू धुर्वे ग्राम पंचायत खोंगसारा के धान खरीदी केंद्र से धान खाली कर वापस खोंगसारा जा रहे थे तभी सरगोड़ नदी के पुल को पार करते समय अचानक ट्रैक्टर -ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि, सरगोड़ नदी के पुल के दोनों किनारों में बेटिकट नहीं होने से घटना हुई होगी।

इसे भी पढ़ें... तेज रफ्तार का कहर : पैदल चल रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

यात्रियों से भरी बस ने ट्रक को मारी ठोकर, 19 घायल, 6 माह की बच्ची की मौत

इधर, महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 53 पर सरायपाली के पास एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं 6 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई।

सभी घायल जिला अस्पताल रिफर

मिली जानकारी के अनुसार, 43 यात्रियों से भरी बस दुर्ग से पूरी की ओर जा रही थी। इस दौरान सुबह करीब 4 बजे नेशनल हाईवे 53 पर सरायपाली के पास बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं 6 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story