आशीष कुमार गुप्ता/बतौली/सेदम- छत्तीसगढ़ के सीतापुर में एक दिवसीय महाप्रशिक्षण अभियान का आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया है। जिसमें विधायक राम कुमार टोप्पो को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा मण्डल के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें, इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्रप्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बुथ अध्यक्ष और सचिव को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षित किया गया है। 

चुनाव को गंभीरता से लेना है- विधायक 

विधायक टोप्पो ने महा-प्रशिक्षण अभियान के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव को काफी गंभीरता से लेना है। हमे अपने घर से निकल कर चुनाव जीतने की तैयारी में जुटना है और अपने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को भारी बहुमत से बढ़त दिलानी है। यह तभी संभव होगा, जब आप मोदी जी के जनकल्याणकारी योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगे। 

कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे 

विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि, लोगों के आर्थिक विकास के लिए स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, सड़क, महिला आत्म निर्भरता,रोजगार, जैसे अनेक योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। इन सब की जानकारी हमें अपने क्षेत्र के जनता तक पहुंचाना होगा। तब जनता हमारे साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलेगी। इसके बाद अपने उद्बोधन को विराम देते हुए उपस्थित भाजपा मंडल के समस्त पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प दिलाया गया।