पंचायत चुनाव : जिला पंचायत के लिए प्रगतिशील किसान अरुण सार्वा की ओर दिख रहा महिलाओं का रुझान

tristariya panchayat chunav, farmers, BJP candidate Arun Sarva, women
X
भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा
धमतरी जिले में पंचायत चुनाव के लिए सरगर्मी अब चरम पर है। जिला पंचायत क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी अरुण सार्वा की एक प्रगतिशील किसान की छवि है। 

गोपी कश्यप-नगरी। धमतरी जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा के प्रत्याशी अरुण सार्वा को ग्रामीण अंचल की महिलाओं से खासा समर्थन मिलता दिख रहा है। खास तौर पर जिला पंचायत चुनाव को लेकर महिलाओं में जागरूकता देखने को मिल रही है। दरअसल श्री सार्वा एक सफल किसान के रूप में पहचान बना चुके हैं, और अब उनके रराजनीति में प्रवेश को लेकर ग्रामीण महिलाएं प्रसन्नचित हैं।

women

उन्नतिशील सफल किसान हैं सार्वा

क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि, अरुण का किसानों और गांवों की समस्याओं को करीब से समझना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यही कारण है कि, वे उन्हें नेतृत्व सौंपने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। महिलाओं का मानना है कि अरुण के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास होगा और गांवों को नई दिशा मिलेगी। महिलाओं की इस अभूतपूर्व समर्थन लहर ने चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। अब देखना यह होगा कि यह उत्साह मतपेटियों तक कितना असर डालता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story