रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कर्ज का जिक्र किया गया है। मामला तेलीबांधा क्षेत्र का है। 

 मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम नीरज कमरानी है। वह तेलीबाँधा स्थित गली नंबर-7 में रहता था। वह मेडिकल स्टोर का संचालक है। बताया जा रहा है कि, नीरज व्यापार के सिलसिले में बाज़ार से 6-7 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जिसे वापस करने को लेकर वह परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते मंगलवार को नीरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

सुसाइड नोट में कई नामों का जिक्र

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि, मैं कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। कृपया मेरे परिवार वालों को परेशान ना किया जाए। सुसाइडल नोट पर कई नामों का जिक्र किया गया हैं। जिसमें दो महिलाओं के नामों का भी जिक्र करते हुए आगे लिखा है कि, मेरे परिवार वालों को परेशान मत करना। सुसाइडल नोट में जिन नामों का जिक्र है उन्हें बुलाकर पुलिस पूछताछ कर सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

युवती का अनूठा कदम : प्रेमी के घर जाकर फंदे पर झूल गई.. क्या है वजह, पढ़िए

वहीं कुछ दिन पहले ही ऐसा ही एक मामला कोरबा जिले से आया है, जिसमें युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम नेहा यादव है। उसकी उम्र 20 साल बताई गई है। युवती और उसके प्रेमी बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग में थे। शनिवार को युवती की लाश उसके प्रेमी के घर में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका और युवक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।