रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्राम अल्दा (तिल्दा) में शहीद हवलदार नवीन कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा का अनावरण उनकी मां द्रौपदी बाई के द्वारा किया गया।
छत्तीसगढ़ माटी के वीर सपूत हवलदार नवीन कुमार 17 मार्च 2024 को सेना के सिग्नल कोर में भर्ती हुए थे। वह बहुत मेहनती, आज्ञाकारी और जांबाज सिपाही थे। ऑपरेशन गिरी संग्राम ,लाइन ऑफ़ कंट्रोल, पुग में 11 अक्टूबर 2023 के दिन वीरगति को प्राप्त हुए थे। यह प्रतिमा गांव के शान का प्रतीक है। गांव और क्षेत्र के नवयुवक इस प्रतिमा से प्रेरणा हैं। देश की रक्षा के लिए सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित होते रहेंगे।

शहीद की मां को किया सम्मानित
इस प्रतिमा अनावरण के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (भारतीय नौसेना )ए.के. शर्मा और उनकी टीम अंचल के भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन शर्मा ने शहीद की मां बाई को साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इसे भी पढ़ें... नक्सलियों ने स्वीकारा : इस साल उनके 78 साथी मारे गए, 40 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के आरोप पर बोले सीएम साय-ऐसी कोई शिकायत नहीं
शहीद का सम्मान, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने सिपाही की शहादत पर अर्पित की श्रद्धांजलि
वहीं 26 मार्च को जम्मू कश्मीर ऑपरेशन के वीर योद्धा सिपाही बलराम ध्रुव के शहादत दिवस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर और पूर्व सैनिक उनके घर पहुंचे। उन्होंने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के वीर सपूत साल 2000 में भारतीय थल सेना के बिहार रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वे चतुर्थ राष्ट्रीय राइफल्स (डेल्टा फोर्स) ऑपरेशन रक्षक में पदस्थापना के दौरान 26 मार्च 2003 को आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके इस अदम्य साहस और कर्तव्य परायणता के कारण गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2004 को मरणोपरांत सेवा मेडल (वीरता) से अलंकृत किया गया था। वे ग्राम और पोस्ट भीडरी, तहसील जिला धमतरी, छत्तीसगढ़ के निवासी थे। आज उनकी शहादत दिवस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर, कैप्टन अनिल कुमार शर्मा (भारतीय नौसेना) उनकी टीम और पूर्व सैनिकों ने उनके गांव जाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके माता-पिता को शाल, श्रीफल से सम्मानित किया।