नगरीय निकाय चुनाव : पत्थलगांव में पिता-पुत्र पति-पत्नी मैदान में

पत्थलगांव। नगर पंचायत पत्थलगांव का चुनाव काफी रोचक मोड पर पहुंच गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने परिवारवाद से परहेज न करते हुए पिता पुत्र और पति पत्नी को अलग-अलग वार्डों से प्रत्याशी बनाया है। वार्ड नंबर चार से प्रत्याशी बनाए गए अजय बंसल नगरपंचायत चुनाव में तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।
इससे पूर्व 2009 से 2014 और 2019 से 2024 तक वे पार्षद रह चुके हैं। अपनी बेबाक छवि के कारण वे लोगों के बीच पहचाने जाते हैं। वहीं अजय बंसल की पत्नी सुनीता बंसल ने भी इस बार पहली बार वार्ड नंबर 10 से वार्ड पार्षद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। एक ही परिवार के लोगों के चुनाव मैदान में होने का एक और मामला भी शहर में चर्चा का विषय है।
इसे भी पढ़ें... निकाय चुनाव में रोचक मुकाबला : दो सगे भाई टकरा रहे, एक कांग्रेस से, दूसरा बीजेपी से
पहले रह चुके हैं पार्षद
श्याम नारायण गुप्ता पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। पिछले कार्यकाल में नगर पंचायत उपाध्यक्ष और कुछ महीनों तक अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस बार फिर से नगर पंचायत वार्ड पार्षद के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। श्यामनारायण गुप्ता अपने वार्डों में सड़क नाली पानी के लिए काम करने काफी चर्चित हैं। उन्होंने 12 नम्बर वार्ड से अपना नामांकन दाखिल किया है। वही उनके पुत्र रोशन गुप्ता ने भी वार्ड नम्बर 13 से वार्ड पार्षद के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS