नगरीय निकाय चुनाव : तिल्दा नगर पालिका के 7 वार्ड हुए महिलाओं के लिए आरक्षित

Municipal Council Tilda Nevra
X
Municipal Council Tilda Nevra
नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के पूरे 22 वार्डाे के लिए आरक्षण सम्पन्न हुआ। 7 वार्ड महिलाओंं के लिए आरक्षित हुआ।  

दिलीप वर्मा- तिल्दा नेवरा। नगर पालिका चुनाव के लिए गुरूवार को शहीद स्मारक भवन रायपुर में वार्डाे का आरक्षण किया गया है। सर्वप्रथन नगर निगम रायपुर के बाद नगर पालिकाओं फिर नगर पंचायतों के लिए वार्डों का आरक्षण किया गया है।

नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा के पूरे 22 वार्डाे के लिए आरक्षण सम्पन्न हुआ। जिसमें वार्ड क्रमांक 1 सामान्य वर्ग, वार्ड 2 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड 3 सामान्य, वार्ड 4 अनुसूचित जाति, वार्ड 5 सामान्य वर्ग, वार्ड 6 सामान्य महिला, वार्ड 7 सामान्य वर्ग, वार्ड 8 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 9 अनुसूचित जाति, वार्ड 10 सामान्य वर्ग, वार्ड 11 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 12 पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 13 सामान्य महिला, वार्ड 14 अनुसूचित जाति वार्ड 15 सामान्य वर्ग, वार्ड 16 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 17 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 18 सामान्य महिला, वार्ड 19 सामान्य वर्ग, वार्ड 20 पिछड़ा वर्ग, वार्ड 21 सामान्य महिला, वार्ड 22 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

इसे भी पढ़ें... नगरीय निकाय चुनाव : बलौदाबाजार में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी की सूची

रायपुर के 23 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित

इधर, रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को शहीद स्मारक भवन में संपन्न हुई। इस दौरान राजधानी रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिली जानकारी के अनुसार, ओबीसी के लिए 23 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि, ब्राह्मण पारा वार्ड अब ओबीसी के लिए आरक्षित होगा। जिन 23 वार्डों का OBC के लिए आरक्षित किया गया है उनमें वार्ड 70, 52, 64, 32, 68, 40, 16, 43, 37, 60, 15, 17, 14, 47, 54, 8, 65, 31, 69, 25, 27, 18 और वार्ड क्रमांक 36 शामिल हैं। इनमें से आठ महिला ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे।

महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड

वार्ड 32 महर्षि वाल्मीकि, वार्ड 8 महात्मा गांधी वार्ड, 68 खूब चंदबघेल वार्ड, वार्ड 65 महामाया मंदिर वार्ड, वार्ड 36 तात्यापारा वार्ड, वार्ड 54 कामरेड सुधीर वार्ड, 17 फक्कड़ बाबा, वार्ड 31 सुबास चंद्र बोस वार्ड शामिल हैं।

11 वार्ड रहेंगे अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित

इन वार्डो में महिलाओं को मिला आरक्षण

वार्ड 45, 12, 51, 59, 39, 05, 67, 58, 21, 24, 41 और 35

अनारक्षित वार्डो में 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story