नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा ने की अहम बैठक, कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा 

सूरजपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। बैठक लेकर आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा। ;

Update:2025-01-15 09:51 IST
बैठक के दौरान मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ताbjp
  • whatsapp icon

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच नगर पालिका चुनाव को लेकर सूरजपुर में भाजपा ने एक अहम बैठक किया। इस दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगे रणनीति पर भी बात की गई। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने आगामी चुनाव में भाजपा की जीत का भी दावा ठोका।

दरअसल,  सूरजपुर के भाजपा कार्यालय में पार्टी ने एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान नगर पालिका के प्रभारी अंबिकेश केसरी ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से बात की। साथ ही उन्हें एक होकर चुनाव लड़ने का मंत्र दिया। वहीं इस दौरान प्रभारी ने कहा कि, चुनाव होने में अब ज्यादा समय नहीं है आने वाले 20 जनवरी को पार्टी सभी पार्षदो और अध्यक्ष उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगी। पार्टी जिसे भी टिकट देगी सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 2014 के चुनाव में 14 पार्षद के साथ हम अपनी सरकार बनाए थे। 24 में 18 पार्षदों के साथ अध्यक्ष पद पर भी जीत कर कब्जा जमाएंगे।

भाजपा नेताओं ने किया जीत का दावा 

विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि, चुनाव के लिए हमारे सभी कार्यकर्ता तैयार हैं और जिले के सभी नगर पंचायत और नगर पालिका पर भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र राज्य और नगर पालिका में सभी जगह बीजेपी के सरकार होगी वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि, हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और निश्चित ही इस बार पूरे जिले के सभी पंचयात नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनेंगी।

Similar News