नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा का थीम सॉन्ग लॉन्च, चुनाव प्रचार में होगा उपयोग 

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान इस सॉन्ग का उपयोग किया जाएगा। 

Updated On 2025-02-05 14:16:00 IST
थीम सॉन्ग लॉन्च के दौरान मौजूद विधायक अनुज शर्मा, महामंत्री संजय और कोषाध्यक्ष नंदन जैन

रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना थीम सॉन्ग जारी कर दिया है। प्रदेश महामंत्री संजय, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, विधायक अनुज शर्मा ने लॉन्च किया। भाजपा अपने चुनाव प्रचार के दौरान इस थीम सॉन्ग का उपयोग करेगी। 

छत्तीसगढ़ BJP ने थीम सॉन्ग जारी किया है। इस दौरान BJP विधायक अनुज शर्मा ने गाना गाकर थीम सॉन्ग जारी किया। सॉन्ग छत्तीसगढ़ी, हिंदी और रैप बेस्ड है। जिसके बोल घर-घर, गली-गली,नगर- नगर में कमल खिलाएंगे हैं। निकायों से पंचायत तक कमल खिलाएंगे, विष्णु सुशासन पर मुहर लगाएंगे जैसे गीत के बोल है। 

.

Similar News