नगरीय निकाय चुनाव : टिकट नहीं मिलने से बागी हुए भाजपा-कांग्रेस के कई नेता, बिगाड़ सकते हैं समीकरण
जगदलपुर नगर निगम में भाजपा- कांग्रेस नेताओं को टिकट नहीं मिलने के कारण भारी रोस देखा जा रहा है। चुनाव में दोनों पार्टी के पूर्व पार्षद और कार्यकर्ता समीकरण बिगड़ सकते हैं। ;

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में टिकट नहीं मिलने के कारण पूर्व पार्षद नाराज चल रहे हैं। जिससे यह दोनों दलों के समीकरण बिगड़ने का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं नेताओं की नाराजगी को देखते हुए मनाने का दौर भी शुरू हो गया है। जगदलपुर नगर निगम में पार्षदों की सूची जारी होने के बाद अब दोनो दलों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।
जगदलपुर। नगर निगम में भाजपा- कांग्रेस नेताओं को टिकट नहीं मिलने के कारण भारी रोस देखा जा रहा है। चुनाव में दोनों पार्टी के पूर्व पार्षद और कार्यकर्ता समीकरण बिगड़ सकते हैं. @BastarDistrict #Chhattisgarh @BJP4CGState @INCChhattisgarh pic.twitter.com/xkP1qpcNEe
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 31, 2025
दरअसल, भाजपा और कांग्रेस संगठन ने जो पार्षदों की सूची जारी की थी उससे कई पूर्व पार्षदों के टिकट काट दिए गए हैं। जिसके बाद भाजपा- कांग्रेस में पूर्व पार्षदों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई है। सभी ने पार्टी से हटकर अपना- अपना नामांकन को दाखिल करा दिया है। ऐसे में ये सभी पार्षदों की दौड़ में है और आने वाले दिनों में बागी भी बन सकते है।
इसे भी पढ़ें....निकाय चुनाव के लिए नाम वापसी का अंतिम दिन : बागी नेताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस
दोनों दलों का बिगड़ सकता है समीकरण
भाजपा- कांग्रेस के नेता समीकरण को बिगाड़ भी सकते हैं। बता दे कि, नामांकन दाखिल करने वालों को अब तक पार्टी ने बी फार्म नही दिया है और कल तक इंतज़ार है। अगर पार्टी बी फार्म नहीं देती है, तो दोनों दलों के समीकरण को बिगड़ने में ये सभी मैदान में उतर जाएंगे। वहीं इधर कांग्रेस से पूर्व निगम उपनेता सहित महिला निगम अध्यक्ष कविता साहू और अन्य लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।
जिला अध्यक्षों ने बागी होने से किया इनकार
भाजपा के भी कई पूर्व पार्षदों ने नामांकन जमा कर दिया है। वहीं पार्षदों के बागी होने को लेकर दोनों दलों के जिला अध्यक्षों ने बागी होने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि, ये परिवार का मामला है बैठकर सभी से बात की जाएगी। सभी चुनाव में पार्टी का साथ देंगे। इस दौरान अध्यक्ष ने यह दावा भी किया है कि, चुनाव में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।