गोपी कश्यप- नगरी। धमतरी जिले के नगरी विकास खंड के अंतिम छोर पर बसे वनांचल ग्राम पंचायत रिसगांव को एक एंबुलेंस मिल गया है। उप स्वास्थ्य केन्द्र  रिसगांव के वनांचल क्षेत्र में मरीजों को अस्पताल लाने व ले जाने की अब सुविधा मिल सकेगी।

उल्लेखनीय है कि, विगत दिवस 10 अक्टूबर को आमाबहार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम के दौरान ग्राम आमाबहर में वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की स्वास्थ सुविधा के लिए एंबुलेंस की मांग की गई थी। इस पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस के प्रयासों से अब यह मांग पूरी हो गई है। ग्रामीणों की मांग पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल को वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर तत्काल मोबाइल से जानकारी दी गई। 

एंबुलेंस 24 घंटे अस्पताल में मौजूद

नेताओं ने रिसगांव उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए एंबुलेंस गाड़ी की मांग की, इसे लेकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने नए एंबुलेंस की स्वीकृति दी। इसके बाद उप स्वास्थ्य केन्द्र रिसगांव को नई एंबुलेंस गाड़ी प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के बाद तत्काल 14 अक्टूबर को नया एंबुलेंस गाड़ी अस्पताल में पहुंच चुका है। यह एंबुलेंस अस्पताल परिसर में मरीजों की सेवा 24 घंटे सेवा प्रदान के लिए रहता है।

इसे भी पढ़ें...नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन : बच्चों को परख सर्वे के लिए किया जा रहा है तैयार

ग्रामीणों ने जताया आभार

इस बात की खुशी को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष धमतरी प्रकाश बैस का वनांचल क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधि सहित सरपंच ग्राम पंचायत रिसगांव ममता अग्रवानी, योगेश अग्रवानी, कोमल, बुधलाल, बीरेंद्र, भगत, बिरसिंग जयनंद, बिशाका बाई, विजय सोमनाथ, सहित रिसगांव क्षेत्र से लगे सभी वनांचल वासियों ने आभार व्यक्त किया है।