नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव : भाजपा का बागी बना उपाध्यक्ष, कांग्रेस ने मनाया जश्न

नगर पंचायत सीतापुर में बहुमत के बाद भी भाजपा ने उपाध्यक्ष का पद गवाया है। भाजपा के ही बागी ने उपाध्यक्ष का चुनाव जीता। ;

Update: 2025-03-17 12:24 GMT
Vice President Election, Sitapur Nagar Panchayat, Congress-BJP, Chhattisgarh News In Hindi, Surguja
भाजपा के बागी ने उपाध्यक्ष का चुनाव जीता
  • whatsapp icon

अनिल उपाध्याय- सीतापुर। सरगुजा जिले के नगर पंचायत सीतापुर में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पंचायत में उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा को मुँह की खानी पड़ी। बहुमत के बाद भी भाजपा नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव 9 के मुकाबले 7 मतों से हार गई।

भाजपा के ही बागी ने जीता उपाध्यक्ष का चुनाव

भाजपा से निर्विरोध चुनकर आए पार्षद विवेक नामदेव उर्फ विक्की ने उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भवानी सिंह को 2 मतों से पराजित करते हुए उपाध्यक्ष का चुनाव जीता।

sitapur

 कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया था

नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया था। कांग्रेस से चुनकर आये चार पार्षद समेत 2 निर्दलीय पार्षदो ने अपना समर्थन भाजपा के बागी प्रत्याशी विवेक को दे दिया। इसके अलावा भाजपा के पार्षदों ने भी क्रॉस वोटिंग कर भाजपा की हार में बड़ी भूमिका निभाई। इस जीत के बाद जहाँ भाजपाई खेमे में मायूसी छाई हुई है। वहीं कांग्रेस ने इस जीत पर जमकर जश्न मनाया।

Similar News