बदला मौसम का मिजाज : किसानों को सताने लगा डर, खुले में पड़े धान पर मंडरा रहा संकट

कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। किसान अपनी उपज बेच रहे हैं, तो वहीं कुछ किसानों का धान अभी भी खेतों में पड़ा है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बने तूफान फॅजल के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार से आसमान पर काले बादलों ने डेरा जमाया है।
वहीं शनिवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। इसको लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई है। एक तरफ जहां किसान फसल की कटाई कर उसे सहेजने में जुटे हुए हैं वहीं मंडियों में भी खुले में हजारों क्विंटल धान रखा हुआ है। वहां भी धान का उठाव नहीं हो पाने की वजह से सहकारी समितियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौसम को देखते हुए समिति प्रभारी भी खरीदे गए धान को कैंप कवर से ढकवा रहे हैं। वहीं मेहनतकश किसानों ने अपने खून पसीना सींचकर धान की बंपर पैदावार ली है।
बलौदाबाजार जिले मेंअचानक हुए मौसम में परिवर्तन के कारण किसानों को डर सताने लगा है। किसानों का धान खुले में रखा हुआ है ऐसे में नुकसान होने का संकट मंडरा रहा है। #Balodabazardistrict pic.twitter.com/WMj7IRSPjr
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) December 1, 2024
मौसम को लेकर किसानों में डर
अंचल के किसानों की माने तो इस समय सभी किसानों की धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। कटाई का काम भी जोरों से चल रहा है। किसान अपने धान को उपार्जन केंद्रों में बेच सके इसकी तैयारी में लगे है। वही दूसरी तरफ किसानों में मौसम को लेकर डर बना हुआ है। आसमान में घने बादल शुक्रवार से ही छाए हुए है और शनिवार की दोपहर तीन बजे से हल्की हल्की बारिश हो चुकी है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS