सरगुजा। मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है.... यहां की खूबसूरत वादियां पर्यटकों का मन मोह लेती है। जहां रविवार को सरगुजा में मौसम बदलाव देखने को मिला है। जहां मैनपाट में भारी वर्षा के साथ साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे सड़कें और पहाडियां बर्फ से ढक गई और यहां बर्फ की चादर बिछी हुई है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो की आप कश्मीर या शिमला में हों। 

लावृष्टि कुछ देर तक ही हुई. लेकिन इतनी तेज रफ्तार से ओले गिरे की जमीन में बर्फ की परत बिछ गई। ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। सरगुजा की हवाओं में ठंडक महसूस की जा रही है। इस दौरान मैनपाट घूमने आने वाले सैलानियों के लिये अच्छी खबर है। क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि के बाद मैनपाट और भी अधिक खूबसूरत हो चुका है।

शनिवार को भी हुई बारिश 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मौसम का मिजाज बदला है। शनिवार सुबह से ही इलाके में बारिश हो रही है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं अमरकंटक में भी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। फिलहाल सैलानियों के लिए के बड़ी खुशखबरी है क्योंकि भारी मात्रा में सैलानी यहां आते हैं।

सुहेला में भी गिरी बर्फ 

सुहेला में भी जमकर ओलों बारिश हुई है और मौसम ने अपना मिज़ाज बदला। यहां तेज हवाओं के साथ जमकर बर्फ गिरी और शाम 5 बजे के बाद पूरे इलाके में बर्फ की चादर बिछ गई। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। साथ ही फसलों का भी काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

पलारी में भी जमकर ओले बरसे 

बर्फ की बारिश पलारी में भी देखने को मिली है। जहां मौसम ने अपनी करवट बदली और आंधी तूफान के साथ जमकर ओलो की बारिश हुई। तक़रीबन आधे घंटे तक पूरे अंचल में जमकर ओले बरसे। ओलों का सबसे ज्यादा बुरा असर फसलों पर देखने को मिलेगा जिसमें चना, मसूर और अरहर की फसल के साथ-साथ सब्जियों की फसल नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।