रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम साफ है। तेज धूप के साथ ही लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। अगले दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है। प्रदेश में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। डोंगरगढ़ सबसे गर्म स्थान रहा है, जिसका तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजनांदगांव, रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर में 38.8, पेण्ड्रारोड में 38.2, अंबिकापुर में 37.9, जगदलपुर में 39.1 और दुर्ग में 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछली रात राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। 

आने वाले दिनों में बारिश के आसार

वहीं आने वाले दिनों में मौसम के बदलने के आसार हैं। प्रदेश के कुछ स्थानों में 24 घंटों में अंधड़, बारिश के आसार हैं। अगले तीन दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।