पत्नी ने की पति की हत्या : लाइट बनाने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

Wife killed husband
X
मामूली विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या
अंबिकापुर में मामूली विवाद के बाद गुस्से में आकर पत्नी ने अपने ही पति के सिर पर डंडे से वार कर दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई।

संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। जहां पर एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पति के सिर पर इतना जोर से डंडे से वार किया की मौके पर ही पति की मौत हो गई। मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया।

दरअसल यह पूरा मामला रघुनाथपुर चौकी के ग्राम बटवाही का है। जहां पर एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने रात में घर का लाइट नहीं जलने पर पति को लाइट बनाने को कहा था। जिसके बाद पति ने पत्नी की बात को कर अनसुना दिया था। इस बात पर दोनो के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर पत्नी ने पति के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे मौके पर ही पति दिलसाय की मौत हो गई।

सौतेले भाई ने की हत्या

वहीं कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के रायपुर में नशे से परेशान होकर सौतेले भाई की हत्या कर दी। नींद में सोने के दौरान उसके गले और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं बच पाया। घर वालों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दरअसल यह पुरी घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। मृतक चंदन साहू घर में नशे की हालत में अक्सर विवाद करता था। जिससे पूरा परिवार परेशान रहता था। यह बात उसके बड़े भाई डोमार साहू को पसंद नहीं थी। वह उसे अक्सर टोकता रहता था। जिसके चलते दोनों के बीच में विवाद होता रहता था। चंदन से परेशान होकर उसके बड़े भाई डोमार ने उसे मारने का प्लान बनाया और जब चंदन नींद में था, तब उस पर उसके बड़े भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें...लापरवाहों पर एक्शन : संदीप लकड़ा हत्याकांड में टीआई लाइन अटैच

इलाज के दौरान चंदन की मौत

जानकारी के अनुसार चंदन के बड़े भाई आरोपी डोमार साहू ने उसके शरीर पर लगातार शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर वार किया। इस दौरान चंदन दर्द में चीखा जिससे घर वाले नींद से जाग गए। उन्होंने चंदन को देखा तो चंदन गंभीर हालत में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story