रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं कोटा रायपुर निवासी यशौदा रौतिया। अखिल भारतीय विद्युत कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर स्पर्धा कराई जाती है। इनमें से टेनिकोइट में प्रदेश से एक भी खिलाड़ी अपनी भागीदारी दर्ज नहीं करता था, क्योंकि इस खेल के बारे में किसी को जानकारी ही नहीं थी। यह टेबल टेनिस की ही तरह होता है, लेकिन इसमें बॉल को मारने के लिए रैकेट की जगह छल्लेनुमा एक आकृति का प्रयोग किया जाता है।
इस खेल के उपकरण छत्तीसगढ़ में नहीं मिलते। इसे बाहर से मंगाना पड़ता है। इस खेल का कोई कोर्ट भी नहीं है। हम खुद भी इस खेल के बारे में नहीं जानते थे। राष्ट्रीय स्पर्धा में जाने के बाद हमें इस खेल की जानकारी हुई। इसके बाद हमने प्रदेश में इसे शुरु करने का प्रयत्न किया और बीते साल छग ने भी इसमें एंट्री ली।
ओपन स्पर्धा में एंट्री
अखिल भारतीय स्पर्धा में पहली बार में ही यशोदा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें इसमें चौथा स्थान मिला। इसके आधार पर उन्हें ओपन चैम्पियनशिप में एंट्री मिली। यशोदा ने अपनी पढ़ाई एनआईटी से इलेक्ट्रिकल ब्रांच से 2006 में पूरी की। टेनिकोइट से पहले वे बैंडमिंटन में अपने विभाग को प्रतिनिधित्व करती थीं। उनके पति मनीष रौतिया भी बिजली विभाग में हैं। पति के साथ बेटा वंश रौतिया भी खेल में दिलचस्पी रखते हैं। उनका भी सहयोग खेल स्पर्धा में मिलता रहा है। रोजाना एक से दो घंटे प्रैक्टिस करने वाली यशोदा कहती हैं कि अपने लिए समय निकालें। अपनी पसंद का यदि आप कुछ काम करते हैं तो इससे अतुलनीय आत्मसंतुष्टि मिलती है।