दामिनी बंजारे-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के युवा आर्टिस्ट अपनी प्रतिभा से देश-विदेश में छत्तीसगढ़ का परचम लहरा रहें हैं। 33 वर्षीय रंगोली आर्टिस्ट प्रमोद साहू दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित वर्ल्ड आर्ट दुबई में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने अपनी रंगोली को अनोखा नाम देते हुए इस रंगोली का शीर्षक बैगिन रखा था।

प्रमोद साहू ने बताया कि, बैगा जनजाति के माथे में बने गोदना को रंगोली में बनाना बहुत रोचक था। लगभग 22 घंटे (4 दिन) में यह रंगोली तैयार की थी। जिसमें 4-5 किलो रंगोली और 7 रंगो का उपयोग हुआ। इस रंगोली का साइज़ 4x6 फिट है। वर्तमान में जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। आर्टिस्ट प्रमोद इससे पहले भी कई राज्यों और देशों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को लेकर रंगोली में देश में मान बढ़ाया है। आपको बता दें कि युवा आर्टिस्ट प्रमोद साहू 24 साल से रंगोली के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाते आ रहे हैं। अब तक उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 

राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोद को मिले हैं ये पुरस्कार

1. अखिल भारतीय प्लैटिनम कलाकार पुरस्कार 2018, मुंबई
2. अखिल भारतीय स्वर्ण पदक रंगोली 2017
3. अखिल भारतीय ब्राँज़ पदक रंगोली 2017
4. डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, राष्ट्र निर्माण पुरस्कार 2018
5. अंतर विश्वविध्यालय पूर्व क्षेत्रीय युवा उत्सव स्वर्ण पदक रंगोली 2011

राष्ट्रीय स्तर पर रंगोली कला के प्रस्तुति

1. 16वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2011 उदयपुर, राजस्थान.
2. 17वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2012 मैगलोर, कर्नाटक.
3. 18वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2014 – लुधियाना, पंजाब.
4. 19वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2015 गुवाहाटी, असम
5. 20वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2016 – रायपुर, छत्तीसगढ़
6. 22वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2018 नॉएडा, उत्तरप्रदेश