Delhi News: दिल्ली बुराड़ी में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, मंगलवार शाम को यमुना में नहाने गए चार छात्र डूब गए। तीन छात्रों के शव को बरामद कर लिया गया है, चौथे छात्र का अब तक कुछ भी पता नहीं पाया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक चारों छात्र गाजियाबाद के रहने वाले हैं। कल शाम को चारों यमुना नदी में नहाने आए थे। शाम करीब 6 बजे चारों के डूबने की सूचना मिली। इसके बाद गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक 3 की लाश पानी से बाहर निकाल ली गई। चौथे छात्र की तलाश के लिए आज बुधवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस इस पूरे में मामले की जांच कर रही है।

दसवीं क्लास में पढ़ते थे चारो दोस्त 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आदित्य रावत (16), शिवम यादव (17), रमन सिंह (16) के रूप में हुई है। बुराड़ी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चौथे की पहचान उदय आर्य (16) के रूप में हुई है। सभी छात्र दसवीं क्लास के छात्र थे। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को लगभग 6 बजे सूचना मिली की ठोकर नंबर-8 चौहान पट्टी लाठीपुर गांव के पास यमुना में नहाने आए चार छात्र गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया। काफी मशक्कत के बाद आदित्य, शिवम और रमन के शव को यमुना से बाहर निकाल लिए गए।

ये भी पढ़ें:- क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, LG की उपस्थिति में 1600 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स नष्ट की गई

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

पुलिस ने बताया कि छानबीन में पता चला की शाम के समय पांच दोस्त यमुना में नहाने आए थे। चार दोस्त यमुना में नहाने लगे। जबकि पांचवा दोस्त बाहर बैठकर उनको देखने लगा। इस दौरान नहाते-नहाते चारो गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बाहर बैठा छात्र ने शोर मचाया इसके बाद आस पास मौजूद लोग वहां पर आ गए। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश में जुटी। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही सभी छात्रों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।