Delhi News: गोविंदपुरी में 5 साल के मासूम से कुकर्म, दो दिन पहले हुआ था किडनैप, गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे

Case registered against MLA in rape case.
X
विधायक पर दुष्कर्म मामले में केस दर्ज।  
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पांच साल के मासूम से कुकर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा दो दिन पहले किडनैप हुआ था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

Delhi Crime News: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मंगलवार की रात लोगों ने पांच साल के बच्चे से दुष्कर्म को लेकर जमकर हंगामा किया। लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की और स्थानीय पुलिस थाने का घेराव किया। लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यहां दो दिन पहले एक पांच साल के बच्चे को अगवा कर लिया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया और उसे नशीला पदार्थ भी खिलाया। बताया जा रहा है कि आरोपी बेहोशी की हालत में बच्चे को छोड़कर फरार हो। उन्हें लगा कि बच्चे की मौत हो गई है। जैसे ही इलाके के लोगों को इस घटना के बारे में पता चला। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस को लोगों पर हल्के बल का भी प्रयोग करना पड़ा। जिसके बाद हालात को काबू किया गया।

दो दिन पहले किडनैप हुआ था बच्चा, पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

लोगों का आरोप है कि बच्चा दो दिन पहले किडनैप हुआ था। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन, पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। अगर पुलिस अलर्ट होती तो बच्चे के साथ कुकर्म नहीं होता। लोगों के गुस्से के बाद दिल्ली पुलिस ने बच्चे के परिजनों से बात की है और उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story