Delhi Heavy Rain: दिल्ली में भारी बारिश से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत, जानें कहां-कहां हुए हादसे

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश से अलग-अलग इलाकों में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं आठ से 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा है।;

Update:2024-06-29 13:35 IST
दिल्ली में बारिश की वजह से गई छह लोगों की जान।6 people killed in delhi due to heavy rain and waterlogging
  • whatsapp icon

Delhi Heavy Rain Update: राजधानी में शुक्रवार को हुई मानसून की पहली बारिश लोगों पर कहर बनकर बरसी। दिल्ली में भारी बारिश की वजह से अलग-अलग जगहों पर छह मौत हुई है। इनमें दो बच्चे भी शामिल है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

दरअसल, दिल्ली में शुक्रवार को नौ इंच बारिश हुई। इस भारी बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले राजधानी में जून महीने में इतनी बारिश साल 1936 में हुई थी। इस बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ। सड़कें तालाब बन गई। कई जगहों पर पेड़ और छत गिरने की घटनाएं सामने आई। शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पंप लगाकर पानी की निकासी की जा रही है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में लोगों को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि, दिल्ली वालों की मुश्किलें कम नहीं होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली के कई हिस्सों में 1 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में दिल्ली के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। 

बारिश की वजह से दिल्ली में यहां हुए हादसे
- दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल 1 की पार्किंग की छत गिर गई। इस हादसे में कैब ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हुए।
- दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढह गया। इस हादसे में तीन मजदूर पानी में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने तीनों के शवों को बरामद कर लिया है। 
- दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में भी जलभराव की वजह से दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो बच्चे पानी से भरे गड्ढे में खेल रहे थे। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।

Similar News