Women Bus Drivers in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सड़कों पर अगले 2 सालों में 6 हजार महिला चालक बसों की स्टेयरिंग संभालते हुए नजर आएंगी। दिल्ली सरकार ने बस महिला चालकों को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी की है। इस तरह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। बताया जा रहा है कि 2025 के अंत तक दिल्ली में कुल 10,480 से अधिक बसें चलाई जाने की योजना है। इन बसों के लिए 20 हजार से ज्यादा चालक होंगे, जिनमें से 30 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की होगी। 

दिल्ली में 80 चालक महिलाएं बसों की स्टेयरिंग संभाल रही

दिल्ली में फिलहाल कुल 7,582 बसे हैं, जिनको चलाने के लिए 15 हजार से ज्यादा चालक हैं। इनमें से केवल 80 चालक महिला हैं। देश में सबसे ज्यादा महिला बस चालक दिल्ली से हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि दो साल पहले नियमों में कुछ बदलाव करके महिला बस चालकों की भर्ती शुरू की गई थी। वर्तमान में 80 महिला चालक दिल्ली की सड़कों पर बस चल रही हैं। 

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा 

राजधानी में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बसों को चलाने के लिए महिला चालकों को रखा जाएगा। दिल्ली की बसों में हर रोज 41 लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की होती हैं। यात्री महिला बस चालकों को देखकर सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसलिए दिल्ली सरकार ने अब फैसला लिया है कि अब 30 प्रतिशत महिला बस चालकों बसों की स्टेयरिंग को संभालेगी। जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।