Republic Day 2024: दिल्ली पुलिस के 29 जवान वीरता और सेवा पदक से सम्मानित, यहां जानें सभी के नाम

Republic Day 2024
X
दिल्ली पुलिस।
Republic Day 2024: पुरस्कार पाने वालों में वीरता के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्राप्तकर्ता शामिल हैं।

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्या के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 29 अधिकारियों और जवानों को उनकी सेवाओं और वीरता के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें वीरता के लिए 9 पदक, जिनमें एक वीरता पदक (मरणोपरांत), तीन विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 17 सराहनीय सेवा के लिए पदक शामिल हैं। इनमें से शंभू दयाल को मरणोपरांत वीरता पदक दिया गया है।

एएसआई शंभू दयाल को वीरता पदक

एएसआई शंभू दयाल एक झुग्गी बस्ती में थे, जहां एक महिला ने स्नैचर अनीश का पता लगाने में उनकी मदद की। जब मीना अनीश को मायापुरी पुलिस स्टेशन ले जा रहे थे, तो अनीश ने उसकी गर्दन, छाती, पेट और पीठ पर चाकू से वार कर दिया। घायल होने के बावजूद पुलिस अधिकारी ने अनीश को नहीं छोड़ा। चार दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई। साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मीना को वीरता पदक (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है।

वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) राहुल विक्रम, इंस्पेक्टर विक्रम दहिया, इंस्पेक्टर विनय पाल, इंस्पेक्टर विक्रम सांगवान, सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद अकमल खान और हेड कांस्टेबल सिकंदर खान हैं।

पुरस्कार पाने वालों में इंस्पेक्टर मनमीत मलिक और एएसआई राजीव कुमार शामिल हैं, जो 27 सितंबर, 2023 को कंझावला इलाके में मुठभेड़ के बाद गोगी गिरोह के एक शार्पशूटर को पकड़ने में कामयाब रहे। गोलीबारी में गैंगस्टर कुलवंत दलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें: Republic Day 2024: बॉर्डर सील...दिल्ली की कई सड़कें बंद, बसों के रूट बदले, पढ़ें गणतंत्र दिवस पर ट्रैफिक एडवाइजरी

सराहनीय सेवा के मेडल

पुलिस उपायुक्त (DCP) मनीषी चंद्रा, डीसीपी विनीत कुमार, एसीपी अरविंद कुमार, एसीपी ब्रह्मजीत सिंह, एसीपी रणवीर सिंह, एसीपी कुसुम शर्मा, एसीपी मीनाक्षी, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, इंस्पेक्टर खुर्शीद अली, इंस्पेक्टर लाखन सिंह, इंस्पेक्टर राजीव श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर विनोद कुमार गौड़, एसआई (Retd.) पी लालजी, एसआई राकेश कुमार शर्मा, एएसआई भरत सिंह और एएसआई इकबाल सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story