Logo
Loksabha Election Result: लोकसभा चुनाव के अब तक के आए रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से पीछे छूटती नजर आ रही है तो वहीं दिल्ली में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रीक लगाती दिख रही है।

Aam Aadmi Party On Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव ks अब तक के आए रुझानों में भारतीय जनता पार्टी देश में नहीं लेकिन दिल्ली में हैट्रिक लगाने में कामयाब होती दिख रही है। सभी सात सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी लगभग जीत के करीब पहुंच रहे हैं। दिल्ली में इंडिया गठबंधन का जादू फेल होता नजर आ रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस अब तक आए परिणामों पर बयान दिया है और बीजेपी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से इस्तीफा भी मांगा है।

संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

संजय सिंह ने कहा कि आज लोकसभा चुनावों के परिणाम आ रहे हैं। अब तक के आए नतीजों में लगभग तस्वीर साफ होती दिख रही है कि बीजेपी को बहुमत नहीं मिल रहा है।यह चुनाव कई प्रकार का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीजेपी को सबसे बड़ा संदेश दिया है। बीजेपी के पिछले 10 साल के शासन से लोग दुखी और परेशान हैं। वे इस सरकार को हटाना चाहते हैं। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही से दुखी है।

चुनाव में बीजेपी ने धन बल का किया इस्तेमाल

संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से इस बार के लोकसभा चुनाव में धन बल और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया। सारे विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला गया। पूरे चुनाव को प्रभावित करने की एक गहरी साजिश रची गई। इसके बावजूद देश की जनता ने बीजेपी को वापस भेजने का नारा दिया। इस बार देश की जनता ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट दिया। अभी तक के जो नतीजे सामने आये हैं उनमें बीजेपी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

संजय सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा 

AAP नेता ने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार बीजेपी की लगभग 60 सीटें कम हो रही है। अगर पीएम मोदी में नैतिकता है तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने 400 पार का नारा दिया था। लेकिन देश की जनता ने उन्हें नकारने का काम किया है। बीजेपी के लिए ये बहुत बड़ा सबक है। ये चुनाव का परिणाम भारत के अंदर नफरत की राजनीति और तानाशाही की राजनीति के खिलाफ है।

ये चुनाव इस बात का भी परिणाम है कि यह देश नफरत की राजनीति नहीं मोहब्बत की राजनीति को पसंद करेगा। मैं देश की जनता को बधाई देना चाहता हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप ने हिस्सा लिया और मीडिया के एग्जिट पोल को ध्वस्त किया। लोकतंत्र के अंदर अपने मुद्दों के अंदर सारी पार्टियों के    

गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला 

वहीं, गोपाल राय ने कहा कि देश की सभी पार्टियों में से AAP ने सबसे विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ा था। पंजाब में हमारे सांसदों की संख्या बढ़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भी जिस चट्टानी हौसले के साथ कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ा है, उसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने BJP को हरा दिया है लेकिन BJP की तानाशाही मनोवृत्ति बदली नहीं है। 

गोपाल राय ने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से की ये अपील 

गोपाल राय ने आगे कहा कि मैं लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले सभी दलों से कहना चाहता हूं कि वो भाजपा को हटा कर देश बचाने के लिए आगे आये और एक मजबूत सरकार बनाएं। क्योंकि BJP के पास सरकार बनाने के लिए भी बहुमत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता TDP के चंद्रबाबू नायडू और JDU के नीतीश कुमार से उम्मीद कर रही है कि वो सही समय पर सही फैसला लेंगे। देश में तानाशाही को खत्म करके और लोगों की बेरोजगारी और महंगाई की समस्या को दूर करने के लिए लोकतांत्रिक सरकार बनायेंगे।

ये भी पढ़ें:- 296 सीटों पर NDA, INDIA गठबंधन 230 सीटों पर आगे, अयोध्या में BJP के लल्लू सिंह हारे

देश की जनता ने जो नतीजे दिए हैं, वह केवल भारत पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर असर डालेंगे। इन चुनावों पर पूरी दुनिया की नजर थी। इन चुनावों के बाद भारत के लोकतंत्र पर आस्था और भी बढ़ेगी। बता दें कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर लगभग बीजेपी जीत के करीब पहुंच चुकी है। यह तीसरी बार है जब दिल्ली में बीजेपी क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है।  

5379487