दिल्ली 16 दिसंबर गैंगरेप: निर्भया गैंगरेप की 12 वीं बरसी पर AAP का शोक कार्यक्रम, अखिलेश यादव हो सकते हैं शामिल

December 16 Gang Rape Anniversary: दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए गैंगरेप की घटना को याद करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उपस्थित होने की संभावना है। यह कार्यक्रम त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से 'महिला अदालत' के रूप में एक संवाद आयोजित किया जाएगा।
आखिर क्या थी 16 दिसंबर 2012 को हुई निर्भया गैंगरेप की घटना?
16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र में एक मेडिकल छात्रा के साथ चलती बस में गैंगरेप किया गया था, और उसके बॉयफ्रेंड की भी बुरी तरह पिटाई की गई थी। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे और दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने इस मामले में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें: दो युवकों ने कैंची घोंपकर उतारा मौत के घाट, पुलिस को पूछताछ में बताई ये वजह
कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर चर्चा की जाएगी, और इसके जरिए दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए जाएंगे, विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हमला तेज हो चुका है। AAP की इस पहल का उद्देश्य 23 वर्षीय पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित करना है और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बीजेपी को घेरना है।
महिला सम्मान योजना पर आम आदमी पार्टी (AAP) की पहल
दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है, जिनमें से 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' खास तौर पर सुर्खियों में है। इस योजना का उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सामाजिक और आर्थिक फायदे प्रदान करना है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में अब एक लाइसेंस पर चल सकेगी कई मंजिलों पर फैक्ट्री, जानें नया नियम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी ने इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता के तौर पर हर महीने 2,100 देने का वादा किया है। इसके अलावा, इस योजना से महिलाओं के कल्याण के लिए कई नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिनसे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS