आज से हर शुक्रवार को तिहाड़ जेल में उपवास रखेंगे AAP नेता संजय सिंह, भारत माता की करेंगे पूजा

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह आज से हर शुक्रवार को जेल में रहकर उपवास रखेंगे। वह भारत माता की पूजा करेंगे।;

Update:2023-12-29 11:49 IST
आज से हर शुक्रवार को उपवास रखेंगे संजय सिंह।sanjay singh fast
  • whatsapp icon

Sanjay Singh Fast: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) आज से हर शुक्रवार को उपवास रखेंगे। वह भारत माता की पूजा करेंगे। इसकी जानकारी पार्टी की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।
दरअसल, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर जेल में बंद है। उन्हें पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। तब से लगातार उनकी जमानत याचिका खारिज हो रही है। आज यानी शुक्रवार को भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने अपना उपवास शुरू कर दिया है। गुरुवार  को आम आदमी पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि संजय सिंह ने जेल से देश की रक्षा के लिए संजय सिंह ने एकजुट रहने का संदेश दिया है।

उपवास रखने को लेकर बोले संजय सिंह 

खबरों की मानें तो, जेल से संजय सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए जेपी जैसे आंदोलनों को फिर से खड़ा करने की जरूरत है। महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन और अत्याचार से पूरा देश त्रस्त है। इस लड़ाई के लिए हमें सड़क से लेकर जेल तक संघर्ष करना होगा। इसकी ताकत हमारी भारत माता के आशीर्वाद में निहित है, जो न सिर्फ हमारी मां हैं बल्कि हमारी ताकत भी हैं।

आप कार्यकर्ता भी रखेंगे हर शुक्रवार को उपवास 
वहीं सांसद संजय सिंह के संदेश के बाद उत्तर प्रदेश के जिलों में आप कार्यकर्ता इस पहल में शामिल होंगे।कहा जा रहा है कि आप के कार्यकर्ता भारत माता की मूर्ति की पूजा करेंगे और हर शुक्रवार को उपवास रखेंगे।

Similar News