दिल्ली विधानसभा में हंगामा: भगवान राम का अपमान करने पर मार्शल आउट का आदेश, अनिल झा के साथ कुलदीप कुमार भी सदन से बाहर

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा सत्र का आखिरी दिन चल रहा है। आज सुबह से ही सत्र हंगामेदार रहा। आज भाजपा और आप विधायक सदन में एक साथ मौजूद हैं। सीएजी रिपोर्ट को लेकर चर्चा हो रही है। इस दौरान एक के बाद एक भाजपा और आप विधायक एक दूसरे पर हमलावर नजर आए। एक समय ऐसा आया कि आप और भाजपा विधायक भगवान श्रीराम को लेकर लड़ने लगे। इस पर आप विधायक से माफी मांगने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उन्हें मार्शल आउट का आदेश दे दिया।
करनैल सिंह ने आप विधायक पर श्रीराम का मजाक बनाने का लगाया आरोप
बता दें कि भाजपा विधायक करनैल सिंह ने आप विधायक अनिल झा पर आरोप लगाया है कि अनिल झा ने भगवान श्री राम का मजाक बनाया है। इसके साथ ही करनैल सिंह ने अनिल झा को इस हरकत के लिए माफी मांगने के लिए कहा। हालांकि अनिल झा ने माफी नहीं मांगी। बता दें कि जब भाजपा विधायक अशोक गोयल सदन को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान अनिल झा ने कहा कि भाजपा विधायक सदन में रामलीला ना करें। इस पर भाजपा विधायकों ने नाराजगी जताई और अनिल झा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अनिल झा को चेतावनी दी और सदन से माफी मांगने के लिए कहा। हालांकि अनिल झा ने माफी नहीं मांगी, जिसके कारण अध्यक्ष ने उन्हें सदन से मार्शल आउट करने का आदेश दे दिया।
आप विधायक कुलदीप कुमार को भी किया गया मार्शल आउट
वहीं अनिल झा के साथ ही कुलदीप कुमार को भी मार्शल आउट किया गया है। बता दें कि सीएजी रिपोर्ट पेश की जा रही थी, इस बीच कुलदीप कुमार बार-बार बीच में टिप्पणी कर रहे थे। विजेंद्र गुप्ता ने कुलदीप कुमार को चेतावनी दी, इसके बावजूद वो नहीं माने। इसके बाद उन्होंने मार्शल से कहकर उन्हें सदन से बाहर करवा दिया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली समर एक्शन प्लान तैयार: गर्मी में बिजली नहीं काटने का आदेश, जानें आशीष सूद की पूरी प्लानिंग
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS