Breaking News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी तो वहीं दिल्ली बीजेपी ने भी आप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उधर, हरियाणा में मनोहर लाल सरकार ने एक साथ 15 आईपीएस अफसर व 71 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली और हरियाणा के मौसम पर भी नजर डालेंगे। इस आर्टिकल में दिल्ली और हरियाणा की आज की बड़ी खबरों के बारे में जानकारी दी गई है। तो चलिए शुरु करते हैं...  

1. आज दिल्ली में आप और बीजेपी का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

आज की पहली बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैं। दरअसल, चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आज राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। तो उधर, दिल्ली बीजेपी ने भी आज AAP मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। लेकिन इसके बाद भी दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। हालात के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवान तैनात किया गया है। 

2. हरियाणा में आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर

 दूसरी बड़ी खबर हरियाणा से है। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। गृह मंत्रालय से जारी तबादले की लिस्ट में 15 आईपीएस अफसर व 71 पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 


3.दिल्ली और हरियाणा मौसम अपडेट्स

राजधानी दिल्ली और हरियाणा में बारिश के बाद आज शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। रेवाड़ी में जीरो तो जींद समेत अन्य जगहों पर 20 मीटर से कम विजिबिलिटी  दर्ज की गई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में बारिश के चलते बीते दिन गुरुवार को दिल्ली की हवा साफ हो गई है। जानकारी के मुताबिक 6 दिन तक दिल्ली की हवा साफ रहने के अनुमान हैं। दिल्ली में 3 और 4 फरवरी को बारिश होने की संभावना है तो हरियाणा में 3 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं हैं। लेकिन 4 फरवरी को बारिश हो सकती है।

4. दिल्ली वालों को आज मिलेगा न्यूर ईयर में गिफ्ट

दिल्ली सरकार नए साल में इलेक्ट्रिक बसों का नया बेड़ा दिल्ली की सड़कों पर उतरने जा रहा है। आज शुक्रवार को एक साथ 350 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्च किया जाएगा। इससे बस में सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। आज दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल एक साथ दिखाई देंगे। बता दें कि दिल्ली में अभी डीटीसी के तहत 1300 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। 

ये भी पढ़ें:- Amrit Udyan Opening: कल से आम लोगों के लिए खुल जाएगा अमृत उद्यान, जानें टिकट से लेकर टाइमिंग तक सबकुछ