Logo
CM Arvind Kejriwal News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा अभी कम नहीं हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ता ने आज आईटीओ के ब्रिज पर सीएम केजरीवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

AAP Workers Protest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को आज शुक्रवार को 22 दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आप के कार्यकर्ता आज फिर आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के हाथ में सीएम एक बड़ा बैनर हैं। जिस पर सीएम केजरीवाल का फोटो है। बैनर जेल का जवाब वोट से का स्लोगन भी लिखा है। इसके साथ ही आप के कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। 

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार आप के नेता और कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। सीएम की गिरफ्तारी का असर आप के चुनाव प्रचार पर भी पड़ा है। जितना व्यापक तरीके से पार्टी चुनाव प्रचार करती थी, इस बार उस तरीके से नहीं कर पा रही है। हालांकि, आप के विधायक और मंत्री दिल्ली में जनसंपर्क कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली मुख्य सचिव नरेश कुमार के खिलाफ FIR: एनजीओ ने लगाए संगीन आरोप

7 अप्रैल को किया था उपवास अनशन 

इससे पहले सात अप्रैल को अरविंद केजरीवाल के विरोध में आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर उपवास अनशन किया था। आप नेताओं का यह अनशन सुबह 10 बजे से शुरु होकर शाम बजे टूटा था। इस अनशन में आप के मंत्री, विधायक और निगम पार्षद शामिल हुए थे। इस दौरान मंच से आप नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। 

5379487