'मायूस होने की जरूरत नहीं...पंजाब चलेंगे, हार के बाद केजरीवाल ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर चुनाव हारने के बाद अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनका हौसला बढ़ाया है। जानिए केजरीवाल ने क्या सब कहा।;

Update:2025-02-23 13:13 IST
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल।Arvind Kejriwal
  • whatsapp icon

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद किया और कहा कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। भगवान ने हमें 10 साल तक काम करने का मौका दिया, इसमें मायूस होने वाली कोई बात नहीं है। हम जनता की सेवा अभी भी करते रहेंगे। केजरीवाल ने ये भी कहा कि अब पंजाब में चुनाव है, अब वहां जाने की बारी है। आप लोगों को भी पंजाब लेकर चलेंगे।

गुंडागर्दी और पैसों के बल पर जीती भाजपा- केजरीवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजरीवाल ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को भाजपा वालों ने धमकी दी, डराया, उन्हें लालच दी, लेकिन फिर भी हमारे कार्यकर्ता नहीं टूटे। आप लोगों ने बहुत अच्छे से चुनाव लड़ा, कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी। भगवान ने इन्हें सत्ता जरूर दे दिया है, लेकिन भाजपा की मंशा कुछ और ही है। भाजपा ने गुंडागर्दी और पैसे के बल पर चुनाव जीता है। चाहे जितना समय लग जाए, लेकिन इस तरह की राजनीति को खत्म कर देंगे।

'10 साल में हुआ ऐतिहासिक काम'

केजरीवाल ने कहा कि हम अभी भले ही चुनाव हार गए हैं, लेकिन हम बिना गुंडागर्दी किए, बिना पैसे के और शराफत के साथ चुनाव जीतकर दिखाएंगे। हमने कई चुनाव जीतकर भी दिखाया और आगे भी दिखाएंगे। 2010 में केजरीवाल को कोई नहीं जानता था। 2011 में अन्ना आंदोलन हुआ, 2012 में पार्टी बनी और 2013 में हमारी सरकार बन गई। हमने सिर्फ 10 साल में ऐसा काम करके दिखाया, जो पिछले 75 सालों में भी नहीं हो सके थे। हम फिर से जोर लगाएंगे, लोगों की सेवा करना नहीं छोड़ें।

ये भी पढ़ें:- Delhi Politics: AAP कब करेगी नेता प्रतिपक्ष का ऐलान? गोपाल राय ने दिया जवाब, ये 3 नाम रेस में आगे...

Similar News