Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, बोले- AAP को दिल्ली में मिलेगी 55 से ज्यादा सीटें, महिलाएं साथ दें तो 60 के पार जाएंगे

Arvind Kejriwal big claim said AAP will win more than 55 seats in Delhi
X
अरविंद केजरीवाल।
अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में AAP को 55 सीटें मिल रही है। अगर, महिलाएं साथ दें तो आम आदमी पार्टी 60 से ज्यादा सीट जीत सकती है।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से दो दिन पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में 55 सीटें मिलेंगी और अगर महिलाएं जोर लगा दें तो 60 से ज्यादा सीटें आ सकती हैं।

दरअसल, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे अनुमान के हिसाब से आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं। अगर महिलाएं जोर लगा दें और सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी AAP को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा सीट भी आ सकती हैं।

आप मुखिया केजरीवाल ने कि भाजपा दावा कर रही थी कि आम आदमी पार्टी की तीन सीटें फंस गई हैं। जिनमें नई दिल्ली विधानसभा सीट , जंगपुरा विधानसभा सीट, कालकाजी विधानसभा सीट शामिल है। ध्यान रहे, APP इन सीटों पर ऐतिहासिक अंतर से जीतने जा रही है।

बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव मैदान में हैं। केजरीवाल का मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संजय दीक्षित से होगा। इसके अलावा मनीष सिसोदिया का मुकाबला बीजेपी के सरदार तरविंदर सिंह मरवाह और कांग्रेस के फरहद सूरी से होगी। वहीं आतिशी का मुकाबला बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से होगा।

ये भी पढ़ें- jammu-kashmir: कुलगाम में आतंकी हमला, पूर्व सैनिक की मौत, पत्नी और रिश्तेदार घायल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story