Logo
अरविंद केजरीवाल एक बार फिर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम करने जा रहे हैं। इस बार अरविंद केजरीवाल का 'जनता की अदालत' कार्यक्रम 6 अक्टूबर को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होगा।

Arvind Kejriwal 'Janata ki Adalat': आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम करने जा रहे हैं। इस बार अरविंद केजरीवाल का 'जनता की अदालत' कार्यक्रम 6 अक्टूबर को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कराया जाएगा। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने 22 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम को संबोधित किया था। बता दें कि पूर्व सीएम ने जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और फैसला जनता के बीच जाने का फैसला किया था।

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पिछले महीने की जेल से रिहा हुए हैं। जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान करते समय कहा था कि वह अब मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तब तक नहीं बैठेंगे, जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दे देती।

6 अक्टूबर को होगा 'जनता की अदालत' कार्यक्रम

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जंतर मंतर पर 'जनता की अदालत' कार्यक्रम का आयोजन किया और कहा कि दिल्ली के सभी इलाकों में इसी तरह जनता की अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल 6 अक्टूबर को छत्रसाल स्टेडियम में 'जनता की अदालत' को संबोधित करेंगे। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव में अब बस कुछ ही महीनों का समय बचा है।

यह भी पढ़ें:- Delhi News: सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक...पार्टी दफ्तर से चंद मीटर की दूरी, ये होगा केजरीवाल का नया ठिकाना!

ऐसे में सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। जिसके चलते अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में 'जनता की अदालत' लगाएंगे और चुनाव प्रचार करेंगे।

5379487