Delhi Assembly Elections: क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन करेगी आम आदमी पार्टी, जानें केजरीवाल ने क्या दिया जवाब

Arvind Kejriwal aam aadmi party no alliance
X
अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी।
दिल्ली का आगामी विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा।

Delhi Assembly Elections:दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव है। इसी बीच आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी आगाम चुनाव में किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी और सभी विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने शनिवार को पदयात्रा के दौरान हुए हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया। वहीं जब उसने पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा किसी पार्टी के साथ गंठबंधन करेगी, तो केजरीवाल ने साफ कह दिया कि दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा। केजरीवाल के जवाब से ये स्पष्ट हो गया है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार दिल्ली की सत्ता में अपनी सरकार बनाएगी और 70 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने में संक्षम है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात सीटों पर गठबंधन किया था। आम आदमी पार्टी ने जहां 3 लोकसभा सीटों और कांग्रेस ने 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों ही पार्टी बीजेपी से हार गई थी। बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था। अरविंद केजरीवाल से पहले कांग्रेस यह स्पष्ट कर चुकी है कि आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगी।

ये भी पढ़ें- Delhi Assembly Election: अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर फिर घेरी बीजेपी, बोले- दिल्ली का कोई कोना सुरक्षित नहीं बचा

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने फैसला लिया था कि वो दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी और किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया था कि अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं तो करती तो पार्टी एक या दो लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रहती।

ये भी पढे़ं- केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें: विधानसभा चुनाव से पहले आप विधायक नरेश बाल्यान अरेस्ट, आज कोर्ट में होगी पेशी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story