Delhi Assembly Election 2025: आज बड़ा ऐलान करेंगे अरविंद केजरीवाल, बोले- दिल्ली के लोग बहुत खुश होंगे

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज फिर कोई बड़ा ऐलान करेंगे। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है।;

Update: 2024-12-24 05:07 GMT
arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया वोट कटवाने का आरोप।
  • whatsapp icon

Delhi Assembly Election 2024: दिल्ली विधासभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। सभी राजनीतिक दलों ने आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज फिर दिल्ली के लोगों के लिए फिर कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। हालांकि, केजरीवाल ने ये नहीं बताया कि वह दिल्ली वालों के लिए क्या घोषणा करेंगे। 

दरअसल, दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीलाल ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि वह 12.30 बजे एक बड़ी घोषणा करेंगे और इससे दिल्ली के लोग बहुत खुश होंगे। इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि अब केजरीवाल दिल्ली की जनता से कौन सा बड़ा चुनावी वादा करने वाले हैं। 

चुनाव जीतने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणानाएं कर रहे अरविंद केजरीवाल

बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव की जीतने के लिए अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इससे पहले वह महिलाओं के लिए 'महिला सम्मान योजना', बुजुर्गों के निशुल्क इलाज के लिए 'संजीवनी योजना' और दलित छात्रों को विदेश में पढ़ने के लिए डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप शुरू करने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन सोमवार से शुरू हो गए हैं। केजरीवाल के ट्वीट के बाद लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वो कौन सी योजना का ऐलान करेंगे।

ये भी पढ़ें-  Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो तैयार करने में लगी कांग्रेस, कर सकती है ये बड़े वादे

Similar News