Asia's Largest Market: दिल्ली अपनी खूबसूरती, ऐतिहासिक धरोहरों के साथ ही बाजारों के लिए भी मशहूर है। यहां सरोजिनी नगर मार्केट, लाजपत राय मार्केट, सदर बाजार और पालिका बाजार समेत कई छोटी-बड़ी मार्केट हैं। ये बाजार दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। कहा जाता है कि दिल्ली की कई बाजारों में बेहद सस्ता सामान मिलता है। आम बाजारों में मिलने वाले सामानों के मुकाबले यहां 50 फीसदी या उससे भी कम दामों में खरीदारी की जा सकती है। इसी में एक बाजार गांधी नगर मार्केट है, जो थोक बाजार के रूप में जानी जाती है।
गांधी नगर मार्केट में मिलते हैं ये सामान
गांधी नगर की यह मार्केट एक समय पर पटरियों पर लगने वाला बाजार होता था, लेकिन आज गांधीनगर की इस मार्केट में हर मौसम के कपड़ों से लेकर हर डिजाइन के कपड़े कम दाम पर मिल जाते हैं। विक्रेता यहां से कम दामों में कपड़े खरीदकर ले जाते हैं और अपनी दुकानों पर सेल करते हैं। इस बाजार में आपको छोटे बच्चों के भी कपड़े आसानी से मिल सकते हैं।
साथ ही, ज्वैलरी का सामान भी सस्ते दामों पर मिल जाता है। यहां आपको दूसरे राज्यों में मिलने वाले कपड़े भी देखने को मिलेंगे जैसे कि अहमदाबाद, कोलकाता, जबलपुर, कानपुर, लखनऊ की कुर्ती, शर्ट, वेस्टर्न लुक वाली शेरवानी आदि सस्ते दामों में मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Tourism: अब और भी आकर्षक होगी दिल्ली, ऐतिहासिक स्मारकों का कायाकल्प करने की योजना बना रही सरकार
गांधी नगर मार्केट को विकसित करने की योजना
गांधी नगर मार्केट को एशिया का सबसे बड़ा मार्केट कहा जाता है। इस बाजार में 100-200 नहीं बल्कि 15000 से ज्यादा दुकानें हैं। दिल्ली की पूर्व आप सरकार ने 2022 -23 के वित्तीय वर्ष में पेश हुए बजट में घोषणा भी की थी कि गांधी नगर मार्केट को वस्त्र केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
कब बंद रहती है गांधी नगर मार्केट
गांधी नगर का मार्केट सोमवार को बंद रहता है। सोमवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन गांधी नगर मार्केट खुली रहती है और यहां खचाखच भीड़ बनी रहती है। गारमेंट्स व्यापार लगातार उन्नति में है, जिसके कारण ये मार्केट लोगों की पहली पसंद बन गई है। ये बाजार सुबह 10 बजे से खुल जाता है।
ये भी पढ़ें: कानून व्यवस्था पर देवेंद्र बोले- 'क्राइम में सबसे आगे दिल्ली, लगाम लगाने में रेखा सरकार नाकाम'