Logo
आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

Delhi Third Women CM: आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद आतिशी के दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। आतिशी से पहले कांग्रेस से शीला दीक्षित और बीजेपी ने सुषमा स्वराज को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया था। वहीं केजरीवाल दिल्ली के ऐसे पहले सीएम नहीं है, जिन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले इस्तीफा दिया हो। इससे पहले बीजेपी के साहिब सिंह वर्मा ने 1998 में इस्तीफा दिया था।

दरअसल, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बीजेपी की ओर से सुषमा स्वराज को बनाया गया था। यह बात 1998 की है, जब प्याज की कीमत की बढ़ोतरी के चलते तत्कालीन सीएम साहिब सिंह वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज बनी थीं। हालांकि, सुषमा स्वराज केवल 52 दिन की मुख्यमंत्री पद पर रह पाईं। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी को कांग्रेस से बुरी हार मिली थी। जिसके बाद कांग्रेस सत्ता में आ गई थी।  

दिल्ली पर 15 साल तक राज करने वाली महिला मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित 

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 1998 में कांग्रेस ने दिल्ली की गद्दी पर शीला दीक्षित को बैठाया था। वह दिल्ली की दूसरी महिला सीएम और कांग्रेस की ओर से पहली महिला सीएम थी। इसके बाद 2003 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को बहुमत मिला था। जिसके बाद शीला दीक्षित को फिर से मुख्यमंत्री बनाया गया। वहीं 2008 के चुनावों में कांग्रेस को 43 और बीजेपी को 23 सीटें मिली थी। जिसके बाद कांग्रेस ने शीला दीक्षित को तीसरी बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया था।

2013 में आम आदमी पार्टी ने बनाई थी दिल्ली में सरकार

साल 2013 के चुनावों में आम आदमी पार्टी की दिल्ली की राजनीति में एंट्री हुई। आम आदमी पार्टी ने पहली बार में ही 28 सीटों पर अपना कब्जा किया।  जबकि कांग्रेस को आठ और बीजेपी ने 34 सीटें जीती थीं। इसके बाद कांग्रेस ने AAP को बाहर से समर्थन दिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार बनाई। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 में अपनी सरकार बनाई। पिछले दो चुनावों में कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिली। हालांकि, दिल्ली की आबकारी नीति में फंसने की वजह से अरविंद केजरीवाल को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में अब आतिशी को दिल्ली की सीएम बनाया गया है।

CH Govt
5379487