Logo
दिल्ली चुनाव से पहले AAP को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कुलदीप मित्तल के BJP में जाने और CM आतिशी के सुरक्षा मांगने से AAP के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल के कांग्रेस पर हमले और BJP के पलटवार ने दिल्ली की राजनीति को और गर्मा दिया है।

AAP leader Kuldeep Mittal joins BJP: दिल्ली चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को तगड़ा झटका लगा है। जिस व्यक्ति ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की जमानत ली थी, वह अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। इस घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। 

कुलदीप मित्तल, जो अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाते थे, ने BJP का दामन थाम लिया है। कुलदीप मित्तल विधानसभा टिकट के दावेदार थे, लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला, तो उन्होंने BJP जॉइन कर ली। BJP नेता विजेंद्र गुप्ता ने मित्तल का स्वागत करते हुए कहा कि उनका पार्टी में आना BJP को मजबूत करेगा।  

कालकाजी में CM आतिशी ने मांगी सुरक्षा

इस बीच, कालकाजी से AAP की प्रत्याशी आतिशी ने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग की है। आतिशी ने आरोप लगाया है कि BJP नेता रमेश बिधूड़ी के भतीजे इलाके में गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है और उन पर हमला किया जा रहा है। आतिशी ने कहा कि कालकाजी में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। उन्हें कहा जा रहा है कि घर बैठ जाओ, वरना हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।

केजरीवाल का कांग्रेस पर हमला

AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मकसद चुनाव जीतना नहीं बल्कि AAP को हराना है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ BJP को जीताने के लिए चुनाव लड़ रही है। उनका उद्देश्य AAP को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि विचारधारा और काम को देखते हुए कांग्रेस के कई नेता AAP में शामिल हो रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और BJP के बीच अघोषित गठजोड़ है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा की झांकी में श्रीकृष्ण गीता का उपदेश देते नजर आएंगे, खिलाड़ियों की भी होगी 'जय-जयकार'

BJP ने किया पलटवार

BJP नेता विजेंद्र गुप्ता ने AAP के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के पलायन से साफ है कि AAP के अंदरूनी हालात खराब हैं। साथ ही यह घटनाक्रम चुनावी माहौल में आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है। कुलदीप मित्तल जैसे नेता का BJP में शामिल होना और CM आतिशी की सुरक्षा की मांग से यह साफ हो गया है कि दिल्ली की सियासत गरमा गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैफिक के इन नियमों को तोड़ने पर 300 नए कैमरों से होगी निगरानी, जानिए कैसे करेगा काम?

jindal steel jindal logo
5379487