Logo
Delhi Top Mehndi Place: त्योहार के सीजन में मेहंदी लगवाने के लिए दिल्ली की इन बेस्ट जगहों पर जा सकते हैं।

Popular Mehendi Artists in Delhi: इस समय त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में करवा चौथ का मौका महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस मौके पर महिलाएं सजना-सवरना और हाथों में मेहंदी लगवाना बहुत पसंद करती है। ऐसे में हम आपको इस खबर में दिल्ली की कुछ टॉप जगहों के बारे में बताते हैं, जहां से आप मेहंदी लगवा सकते हैं।

कनॉट प्लेस:- दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर के पास आप मेहंदी लगवाने जा सकते हैं। यहां आपको साल भर मेहंदी लगाने के लिए बहुत सारे स्टॉल मिल जाएंगे। यहां आपको नॉर्मल मेहंदी से लेकर ब्राइडल मेहंदी लगाने के लिए बहुत ही अनुभवी आर्टिस्ट मिलेंगे।

best mehandi market in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

तिलक नगर मार्केट:- दिल्ली की तिलक नगर मार्केट में भी एक बढ़कर एक आर्टिस्ट मेहंदी लगाते हैं। यहां आपको मेहंदी के कई डिजाइन देखने को मिलेंगे। यहां 200 रुपये हाथ से लेकर 2000 रुपये हाथ तक की मेहंदी के डिजाइन लगाए जाते हैं।

Delhi Top Mehndi Artist Place
प्रतीकात्मक तस्वीर

लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट:- लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट में भी आपको कई मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे। यहां आपको कम खर्चे में शानदार मेहंदी लग जाएगी। यहां मेहंदी की कीमत 300 से लेकर 2500 रुपये तक की मेहंदी लगाई जाती है।

उत्तम नगर, आर्य समाज रोड:- उत्तम नगर के आर्य समाज रोड पर आपको बहुत ही शानदार मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे। यहां आप स्टाइलिश मेहंदी लगवा सकते हैं और यहां भी मेहंदी लगवाने की दाम बहुत ही कम रहते हैं।

कमला नगर:- दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास रहने वाले लोग, कमला नगर मेहंदी लगवाने जा सकते हैं। यह मेहंदी के लिए सबसे अच्छे जगहों में से एक है। यहां आपको अरबी से लेकर मुगलई मेहंदी तक के डिजाइन आर्टिस्ट मिल जाएंगे।

राजौरी गार्डन:- राजौरी गार्डन में भी आपको मेहंदी के कई स्टॉल मिल जाएंगे। यहां भारतीय, अरेबियन, रंगीन, शेडेड, राजस्थानी, मारवाड़ी आदि मेहंदी के डिजाइन लगवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Mehndi Designs: करवा चौथ पर लगाएं चांद-छलनी से लेकर फुल हैंड की ये खास मेहंदी डिजाइंस, देखें PHOTOS

जीटीबी नगर:- उत्तरी दिल्ली स्थित जीटीबी नगर में आपको साल भर मेहंदी के स्टॉल मिल जाएंगे। यहां आपको बहुत सुंदर और शानदार मेहंदी के डिजाइन मिल जाएंगे।

साकेत:- साकेत में भी भारी संख्या में लोग मेहंदी लगवाने पहुंचते हैं। यहां नए से नए तरह के डिजाइन आपको देखने को मिलेंगे।

करोल बाग मार्केट:- मेहंदी के लिए यह मार्केट भी बहुत फेमस है। कपड़े और फुटवियर के साथ आपको बहुत ही शानदार मेहंदी आर्टिस्ट मिल जाएंगे। यहां अजमल खान रोड पर मेहंदी के बहुत से स्टॉल मिल जाएंगे।

मालवीय नगर:- यहां भी आपको एक से बढ़कर एक शानदार मेहंदी के स्टॉल देखने को मिल जाएंगे। यहां भारतीय, शेडेड, राजस्थानी, मारवाड़ी आदि मेहंदी के डिजाइन लगवा सकते हैं।

5379487