Viral Video: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी संभव जैन के साथ 18 अप्रैल शुक्रवार को कपूरथला हाउस में संपन्न हो गई। शादी से ठीक पहले गुरुवार की रात संगीत समारोह से अरविंद केजरीवाल, अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ जमकर नाचे। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर मान के साथ भांगड़ा किया। शादी समारोह में कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का रिसेप्शन होने वाला है। इस कार्यक्रम में कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। पहले देखिये केजरीवाल का वायरल वीडियो...
अरविंद केजरीवाल ने जमकर किया डांस
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ जमकर डांस किया। उन्होंने फिल्म 'पुष्पा-2' के गाने 'अंगारों का अंबर सा' पर डांस किया। ये गाना साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Arvind kejriwal sir ji apni beti ki shaadi me Pushpa film ke gane par nache hain.😅
— साधना सक्सेना (@Bharatdarshan22) April 19, 2025
Sir ji iss gane par dance kar ke yah sandesh dena chahte hain ki chahe kuchh bhi ho jaye "Jhukega nasi sala" 😄😄 pic.twitter.com/kzaHCHSEJ8
सीएम भगवंत मान ने जमकर किया भांगड़ा
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हर्षिता की शादी में खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान भगवंत मान का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। भगवंत मान ने पहले अकेले एक गाने पर भांगड़ा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पंजाबी गाने पर जमकर भंगड़ा किया। इसका वीडियो भी काफी चर्चा में है। वायरल वीडियो में भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ किसी फिल्म के हीरो की तरह डांस कर रहे हैं।
Bhagwant Mann danced heartily at Arvind Kejriwal's daughter's wedding. pic.twitter.com/UhfLhI4vEL
— Sanjay Kalyan (@sanjaykalyan_) April 18, 2025
बैकग्राउंड में एक पंजाबी गाना भी बज रहा है। भगवंत मान ने डांस के समय लोगों से काफी तालियां और वाहवाही बटोरीं। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक एक्टर, कॉमेडी एक्टर और सिंगर हैं, जो इस वक्त पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री हैं।