Haryana Ram Pran Pratishtha Live: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम  जारी है। इसको लेकर आज हरियाणा में जश्न का माहौल है। हर तरफ लोग राम भक्ति में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। भगवान राम के स्वागत के लिए न सिर्फ अयोध्या को सजाया गया है, बल्कि पूरा हरियाणा भी राममय हो चुका है। राज्य के शहरों में बाजार, गली, और सोसाइटी को सजाया गया है। हरियाणा के मंदिरों को फूलों और भगवा झंडी से सजाया गया है। प्रदेश में 15 हजार जगहों पर प्राण प्रतिष्ठा की लाइव स्क्रीनिंग की जा रही है। सभी श्रद्धालु राम लला के विराजमान होने का लाइव कार्यक्रम देख रहे हैं और खुशियां मना रहे हैं। प्रदेशभर में जगह-जगह पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े पलपल का अपडेट आपको यहां मिलेगा...

कर्णेश्वरम मंदिर में सीएम ने की पूजा

सीएम मनोहर लाल करनाल के कर्णेश्वरम मंदिर में पहुंच गए हैं। उन्होंने वहां पूजा अर्चना से पहले कलश रखा। इस दौराना उन्होंने रामसेतु से मंदिर में लाया हुआ पत्थर भी देखा। इस दौरान सीएम राम धुन पर थिरकते दिखे और जय श्री राम के नारे लगाए। संबंधित खबर को यहां क्लिक कर पढ़ें

500 वर्षों की तपस्या और प्रतीक्षा पूरी हुई: CM

इस बीच सीएम मनोहर लाल ने एक वीडियो शेयर कहा कि आज 500 वर्षों की तपस्या और प्रतीक्षा पूरी हुई! बच्चा हो या बुजुर्ग आज 'हर मन-हर तन-हर हृदय' में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र साक्षात प्रकट हो गए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्री देवी मंदिर में 51 हजार दीप होंगे प्रज्जवलित 

इस बीच पानीपत के प्राचीन श्री देवी मंदिर को 51 हजार दीयों से सजाया गया है। आज यानी सोमवार शाम को दीप प्रज्जवलित होने के साथ यहां आतिशबाजी की जाएगी। साथ ही लोगों में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले श्री राम सबके हैं

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कि प्रभु श्री राम हम सबके हैं। इसमें भाजपा या कांग्रेस का सवाल नहीं उठता। ये धार्मिक आस्था का सवाल है, इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखते। हुड्डा ने यह बात जिला बार के प्रधान अरविंद श्योराण के लंच कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा। 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बने पिता

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के घर बेटी का आगमन हुआ है। डिप्टी सीएम के घर पहले बच्चे के रूप में बेटी ने जन्म लिया। आज ही के दिन जहां एक तरफ पूरा देश राममय है। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हुआ। ऐसे में चौटाला के घर बेटी का जन्म लेना काफी शुभ माना जा रहा है। बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ दिन पर! हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी पत्नी मेघना और मुझे, हमारे जीवन में एक अनमोल बेटी का आशीर्वाद मिला है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है।

ये भी पढ़ें:- Ram Mandir Pran Pratistha पर हरियाणा में हर तरफ जश्न का माहौल, 15 हजार स्क्रीन पर दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण