दिल्ली-एनसीआर के इन मॉल्स में मनाएं क्रिसमस: घूमते दिखेंगे सांता क्लॉस, शानदार नजारा देख फैन हो जाएंगे आप

Christmas 2024: दिल्ली-एनसीआर में हर त्योहार का अपना अलग ही मजा है। कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने वाला है, जिसके बाद नए साल के सेलीब्रेशन की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मद्देनजर अभी से दिल्ली-एनसीआर के मॉल्स को सजाया जा रहा है। अगर आप इस क्रिसमस पर अपने परिवार के साथ घुमने का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ऐसे माॅल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की सजावट देखकर आप बेहद आनंद महसूस करेंगे। नीचे देखिये दिल्ली एनसीआर के ऐसे मॉल्स की सूची, क्रिसमस और न्यू ईयर धूमधाम से मनाया जाता है।
द ग्रैंड वेनिस मॉल, ग्रेटर नोएडा
अगर आप भी क्रिसमस और नए साल पर विदेश जैसा फील लेना चाहते हैं, तो आपको ग्रेटर नोएडा के कासना में बसे द ग्रैंड वेनिस मॉल जरूर जाना चाहिए। यहां हर त्योहार पर विशेष तरीके से सजावट की जाती है। यहां बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉस पूरे मॉल में घूमते रहते हैं। यहां की सजावट देख बच्चों के साथ बड़े भी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यहां आकर आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आप विदेश में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: क्रिसमस पर 7 तरीकों से घर को दें नया लुक, सजावट की हर कोई करेगा तारीफ
डीएलएफ एम्पोरियो, वसंत कुंज
आप दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित डीएलएफ एम्पोरियो मॉल भी जा सकते हैं। ये क्रिसमस डेकोरेशन के लिए सबसे अच्छे क्रिसमस डेकोरेशन में से एक माना जाता है। इस मॉल में हर साल एक विशेष थीम पर सजाया जाता है। मॉल के साथ ही लग्जरी ब्रांड शॉप भी दुकानों को बेहद अच्छे ढंग से सजाते हैं।

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया, नोएडा
नोएडा का डीएलएफ मॉल अपनी लग्जरी और त्योहारों के खूबसूरत डेकोरेशन के लिए जाना जाता है। नोएडा के इस मॉल में आपको क्रिसमस की खूबसूरत फीलिंग आने वाली है। यहां पर क्रिसमस के समय एक बड़ा सा क्रिसमस ट्री और साथ ही स्नो हाउस और सांता क्लॉस समेत कई तरह से सजावट की जाती है। इस साल यहां पर 10 दिसंबर से 31 दिसंबर तक क्रिसमस फिएस्टा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान हैंडीक्राफ्ट, ट्रेडिशनल खाना और कैरोल सिंगिंग का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा 25 दिसंबर के दिन 25 किलोमीटर लंबी दौड़ का भी आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बनाएं फ्रूट केक, बच्चों को खूब आएगा पसंद, सब करेंगे तारीफ
पैसिफिक मॉल, टैगोर गार्डन
आप दिल्ली के टैगोर गार्डन के पैसिफिक मॉल भी जा सकते हैं। यहां आपके परिजन और दोस्त क्रिसमस का आनंद ले सकते हैं। यहां पर हर साल क्रिसमस को अलग-अलग थीम के अनुरूप मनाया जाता है। पिछले साल यहां पर जंगल थीम वाली सजावट की गई थी। इसमें बड़े-बड़े डायनासोर बनाए गए थे। इस बार क्या थीम है, यह आपको इस स्थान पर जाकर ही पता चल पाएगा।

सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल, साकेत
आप दिल्ली के साकेत में बसे सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल भी जा सकते हैं। ये दिल्ली वालों के लिए बेहद पसंद किया जाने वाला मॉल है। यहां आपको किड्स जोन, मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट, रेस्तरां और कैफे जैसे अनेक ऑप्शन मिल जाते हैं। यहीं हर साल क्रिसमसे के समय पर बेहद अच्छी डेकोरेशन की जाती है। अगर आप फोटो शूट और वीडियो बनाने के शौकीन हैं, तो आपको यहां पर एक अच्छी लोकेशन और बैकग्राउंड मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: करना चाहते हैं लोहड़ी की शॉपिंग, तो दिल्ली की इन मार्केट्स में जरूर जाएं, मिलेगा सबसे सस्ता सामान
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS